Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शोध टीम ने किया बिरहोर टोला का भ्रमण

शोध टीम ने किया बिरहोर टोला का भ्रमण

कोडरमा. बिरहोर पीवीटीजी समुदायों के बीच सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन, युवाओं की आकांक्षाएं, लैंगिक एजेंसी एवं पारंपरिक ज्ञान पर आधारित दीर्घकालिक नृवंशविज्ञान अध्ययन के क्रम में डॉ. गौरव सिक्का एवं अन्य सदस्यों की शोध टीम द्वारा जिले के झरनाकुंड एवं जियोरायडीह स्थित बिरहोर टोला का भ्रमण किया गया. भ्रमण के दौरान शोध टीम ने स्थानीय समुदाय के बीच जाकर उनकी जीवनशैली, परंपराओं, आजीविका के साधनों, सामाजिक संरचना तथा युवाओं की आकांक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की. टीम ने समुदाय के सदस्यों से संवाद स्थापित कर उनके अनुभवों एवं चुनौतियों को समझने का प्रयास किया. भ्रमण के उपरांत शोध टीम ने उपायुक्त ऋतुराज से शिष्टाचार मुलाकात की एवं अध्ययन से संबंधित प्रारंभिक अनुभवों को साझा किया. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश बैठा सहित कई लोग मौजूद थे.

The post शोध टीम ने किया बिरहोर टोला का भ्रमण appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles