जेएससीए सीनियर इंटर डिस्ट्रिक्ट एलीट ग्रुप क्रिकेट में शनिवार का दिनर रोमांच के नाम रहा। 4 मैदानों पर हुए मुकाबलों में रांची, जामताड़ा, जमशेदपुर व बोकारो ने बाजी मारी। सबसे यादगार मैच जेएससीए ओवल ग्राउंड पर रहा, जहां जामताड़ा ने वेस्ट सिंहभूम के 398 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए 401 रन बनाकर 1 विकेट से जीत दर्ज की।


