Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह-मधुपुर रोड पर स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर:एक गंभीर घायल, भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ा; पूछताछ जारी


गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के करणपुरा मोड़ के पास हुई, जहां एक स्कॉर्पियो और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायल की पहचान भोजदाह (बेंगाबाद) निवासी 45 वर्षीय अलाउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन मधुपुर से गिरिडीह की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था। करणपुरा मोड़ के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर बेंगाबाद थाना भेजा घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायल अलाउद्दीन अंसारी को उठाया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के कारण उसे ज्यादा दूर नहीं जा सका। गिरिडीह कॉलेज मोड़ स्थित पुलिस पिकेट के पास वाहन को रोक लिया गया और चालक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर बेंगाबाद थाना भेज दिया है। बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह दुर्घटना होने की आशंका है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles