Top 5 This Week

Related Posts

खगड़िया CSP लूटकांड का खुलासा:सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, दो अरेस्ट; लूटी बाइक-मोबाइल बरामद


खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र में सीएसपी संचालक से हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से घटना में इस्तेमाल बाइक, लूटी गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह घटना 11 मार्च 2026 को हुई थी। बेलदौर वार्ड नंबर-01 निवासी हिमांशु कुमार (24 वर्ष), पिता अशोक कुमार आर्य ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर बेलदौर थाना में कांड संख्या-76/26, दिनांक 11.03.2026 को बीएनएस की धारा-309 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) साक्षी कुमारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धतियों का उपयोग किया, जिसमें तकनीकी विश्लेषण, मानवीय आसूचना, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) शामिल थे, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान सुनिश्चित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान आजाद कुमार (पिता चंदेश्वरी शर्मा, निवासी महीनाथ नगर, थाना बेलदौर, जिला खगड़िया) और संजीव कुमार (पिता दशरथ राम, निवासी श्याम/खोखली, थाना गोलपाड़ा, जिला मधेपुरा) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी जुटाए। एसडीपीओ बोलीं-आपराधिक इतिहास की जांच जारी पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR34U8127), लूटी गई मोटरसाइकिल (BR34V8957) और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन बरामद सामानों से मामले में अभियुक्तों की संलिप्तता और भी स्पष्ट हो गई है। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए, एसडीपीओ साक्षी कुमारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने लगातार निगरानी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस कांड का सफल उद्भेदन किया। उन्होंने यह भी बताया कि अपराधियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई तेजी से जारी है।

Spread the love

Popular Articles