Friday, May 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में पीट-पीटकर बुजुर्ग की हत्या:छोटे बेटे पर मर्डर का आरोप, बड़ा बेटा बोला- एक कट्ठा जमीन का था झगड़ा


गयाजी में आरोप है कि छोटे बेटे ने अपने ही पिता की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना अतरी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान लखन मांझी के रूप में हुई है। परिवार के अंदर जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बड़े बेटे नरेश मांझी के मुताबिक, छोटे भाई सुरेश मांझी का पिता से लगातार झगड़ा होता था। घर में रोज तनाव रहता था। कई बार समझाने की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी।
मंगलवार शाम विवाद अचानक भड़क गया। बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि सुरेश मांझी ने अपने परिवार के कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर पिता पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से ताबड़तोड़ वार किए गए। परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की। लेकिन लखन मांझी को बेरहमी से पीटा गया। गंभीर चोट लगने से उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक कट्टे जमीन के लिए घर मे विवाद चल रहा था। पुलिस ने आज शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। अतरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में जमीन विवाद ही हत्या की मुख्य वजह सामने आई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। डीएसपी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हत्या के पीछे जमीन व घरेलू विवाद बताया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles