Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Giridih Gyan Yagya Inauguration | Udnabad Shobhayatra 2100 Kalash

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के उदनाबाद पंचायत भवन के निकट श्री श्री 1008 ज्ञान यज्ञ का बुधवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 2100 कलशों के साथ एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

.

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर बाबा दुःख हरण नाथ मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके बाद यात्रा उत्तरायण ऊसरी नदी घाट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 2100 कलशों में शुद्ध जल भरा गया। पुरोहितों ने इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

कलश यात्रा में विभिन्न आकर्षक धार्मिक झांकियां भी निकाली गईं।

कलश यात्रा में विभिन्न आकर्षक धार्मिक झांकियां भी निकाली गईं।

कलश यात्रा में विभिन्न आकर्षक धार्मिक झांकियां भी निकाली गईं, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवतियां, पुरुष और युवक पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भक्तिमय भजनों और जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे मार्ग में पेयजल और फलाहार की व्यवस्था की थी। स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

जल भरने के बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पहुंची, जहां वैदिक रीति-रिवाज के साथ यज्ञ अनुष्ठान प्रारंभ हुआ। आयोजन समिति के अनुसार, यह ज्ञान यज्ञ लगातार नौ दिनों तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि आगामी 17 अप्रैल को पूर्णाहुति, महाप्रसाद और भव्य भंडारे के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन होगा। यज्ञ को लेकर उदनाबाद और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles