![]()
बांका में पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। काफी विवाद के बाद गांव में पंचायत बैठी। जहां प्रेमी ने प्रेमिका को साथ रखने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिवार के सदस्य भागलपुर के मायागंज अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह दम तोड़ दिया। 10 महीना पहले शादी हुई थी। मृतका की पहचान नया टोला हसनपुर निवासी मोहम्मद जखरुद्दीन की पुत्री लाडो खातून(19) के तौर पर हुई है। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र की है। लाडो की शादी जुलाई 2025 में बौंसी निवासी बिजली मिस्त्री मोहम्मद हासिब से हुई थी। शादी के चार माह तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन 5वें महीने में पड़ोस के युवक गुफरान से प्रेम हो गया। इसके बाद गुफरान लगातारउस पर शादी का दबाव बनाने लगा। पड़ोस के युवक से अफेयर पिता मोहम्मद जखरुद्दीन ने बताया कि बेटी की शादी मोहम्मद हासिब से मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार कराई थी। इसी बीच उनकी बेटी का पड़ोस के युवक गुरफान से अफेयर चलने लगा। मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर उसने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए। 10 दिन पहले दामाद और बेटी दोनों घर आए थे। बुधवार दोपहर को दामाद किसी काम से मार्केट गए थे। इस बीच पड़ोस के रहने वाले गुफरान घर आ गए। मार्केट से लौटे दामाद ने बेटी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक स्थिति में कमरे में पकड़ लिया। विरोध करने पर गुफरान ने अपने चार सहयोगियों को बुला लिया और उनके साथ मारपीट की। पंचायत में शादी से मुकरा सूचना के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। गांव में पंचायत बुलाई गई। देर शाम तक पंचायत चली। प्रेमी शादी से मुकर गया। सहमति नहीं बने पर पंचायत ने फैसला सुनाया गया कि अब आप दोनों को जो करना है, कीजिए। इसके बाद पति अपने गांव लौट गया। इस बात से लाडो आहत हो गई। उसे लगा कि पति भी अब उसे छोड़ देगा। समाज में उसकी प्रतिष्ठा समाप्त हो जाएगी। बाजार से जहर खरीदा पंचायत के बाद लाडो बाजार गई और वहां से जहरीली दवा खरीद लाई। देर रात खाना खाने के बाद उसने जहर खा लिया। रात 1 बजे के करीब हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई। पहले पास के अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मायागंज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन की जा रही है।


