
नाला. प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को शैक्षणिक अंचल गेड़िया एवं नाला की मासिक गुरुगोष्ठी हुई. बीइइओ मिलन कुमार घोष ने नियमित स्कूल एवं एमडीएम का संचालन करने, प्रत्येक दिन एमडीएम का एसएमएस भेजने तथा ई-विद्या वाहिनी पोर्टल पर प्रत्येक दिन शिक्षक व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया. घंटी आधारित पठन पाठन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक दिन प्रार्थना सभा का आयोजन करने निर्देश दिया. वहीं एसए टू का परीक्षा परिणाम घोषित करने नए सत्र में बच्चों का नामांकन करने तथा चालू सत्र के लिए पाठ्य पुस्तक छात्र-छात्राओं के बीच वितरण करने का निर्देश दिया. कहा कि सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन योजना का संचालन करना है. विद्यालय संचालन अवधि में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षक निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचे. प्रभारी कार्यक्रम पदाधिकारी नित्यानंद गोरांई, बीआरपी सुनील कुमार मंडल, सीआरपी परिमल मंडल, एमआइएस विप्लव कुमार माजी, शिक्षक महेश्वर घोष, राधाविनोद मंडल, सुरजीत भट्टाचार्य, खगेंद्र नाथ घोष, विमल कुमार सिंह, नवीन कुमार, प्रमोद तांती, सुधीर कुमार, श्रीजन मुर्मू आदि मौजूद थे.
The post प्रधानाध्यापक व शिक्षक निर्धारित समय पर पहुंचे स्कूल : बीइइओ appeared first on Prabhat Khabar.


