Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरोगा की पिस्टल के साथ महिला की तस्वीर वायरल:मोतिहारी में दहेज प्रताड़ना मामले की जांच के दौरान हुआ प्यार, तस्वीरों की जांच कर होगी कार्रवाई


मोतिहारी में सब-इंस्पेक्टर की लव स्टोरी सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला केसरिया थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार मंडल से संबंधित है, जिनकी एक महिला के साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं। वायरल तस्वीरों में सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार मंडल प्रेमिका के साथ मंदिर में पूजा करते, रेस्टोरेंट में समय बिताते और घरेलू माहौल में देखा जा रहा है। सबसे गंभीर पहलू यह है कि एक तस्वीर में महिला दरोगा की सरकारी पिस्टल पकड़े हुए दिखाई दे रही है। यही तस्वीर इस पूरे मामले में विवाद का मुख्य कारण बनी है। काम के दौरान दोनों में बढ़ी नजदीकियां सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार मंडल को दहेज प्रताड़ना से जुड़े एक मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया था। बताया जा रहा है कि इसी जांच के दौरान उनकी मुलाकात संबंधित महिला से हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद उनके निजी संबंधों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। सरकारी पिस्टल को किसी गैर-अधिकारी को देना नियमों का गंभीर उल्लंघन है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। तस्वीरों के वायरल होने के बावजूद पुलिस विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई न होने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। वायरल तस्वीरों की कराई जा रही जांच इस मामले पर जब संबंधित सब-इंस्पेक्टर से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं, जिले के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि वायरल तस्वीरों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह मामला फिलहाल पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग पुलिस विभाग से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles