Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Lavalong Smuggling Network Busted | Chhatra Police Seizes Rs 1.30 Cr Opium Syndicate

चतरा पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लावालौंग क्षेत्र में 1.30 करोड़ रुपये से अधिक के अफीम-डोडा सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।

.

इस अभियान में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त किया गया और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ, लाखों रुपये नगद तथा कई दस्तावेज जब्त किए गए। पुलिस ने पांच संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की।

पुलिस ने मौके से सवा करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ, लाखों रुपये की नगदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। यह सिंडिकेट चतरा से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों तक फैला हुआ था और इसके अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी संबंध होने की आशंका है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई 10 अप्रैल की शाम को चतरा पुलिस के वरीय पदाधिकारियों को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना में बताया गया था कि लावालौंग थाना क्षेत्र के ग्राम बुड़ी में भारी मात्रा में अफीम, डोडा और पोस्ता का जखीरा जमा किया गया है।

पांच संदिग्ध ठिकानों पर धावा बोला

सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने रात के अंधेरे में बुड़ी गांव की घेराबंदी की और ‘ऑपरेशन क्लीन’ शुरू किया। पुलिस दल ने एक के बाद एक पांच संदिग्ध ठिकानों पर धावा बोला, जिससे इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles