Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रानीगंज में भाजपा को जोर का झटका, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल टीएमसी में शामिल

रानीगंज में भाजपा को जोर का झटका, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल टीएमसी में शामिल

Raniganj BJP Leader Rajesh Mandal Joins TMC| रानीगंज, जीतू : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले रानीगंज में बड़ा उलटफेर हो गया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता राजेश मंडल ने भाजपा को ‘गुड बाय’ कह दिया. शनिवार को उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) का झंडा थाम लिया. इसे रानीगंज में भाजपा के संगठन को बड़ा झटका माना जा रहा है.

कालो बरण मंडल ने कराया ‘घर वापसी’ जैसा स्वागत

रानीगंज में आयोजित एक समारोह के दौरान टीएमसी प्रत्याशी कालो बरण मंडल ने राजेश मंडल को पार्टी का झंडा थमाया और आधिकारिक तौर पर उनका तृणमूल परिवार में स्वागत किया. इस मौके पर रानीगंज टाउन टीएमसी अध्यक्ष व पार्षद ज्योति सिंह, पार्षद राजू सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. कालो बरण मंडल ने कहा कि राजेश जी के आने से पार्टी को न केवल मजबूती मिलेगी, बल्कि भाजपा के कुशासन के खिलाफ हमारी आवाज और बुलंद होगी.

भाजपा में पुराने कार्यकर्ताओं का अपमान : मंडल

भाजपा छोड़ते ही राजेश मंडल के तेवर तल्ख नजर आये. उन्होंने अपनी पुरानी पार्टी पर जमकर भड़ास निकाली. कहा कि आज की भाजपा वह पार्टी नहीं रही, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी ने अपने खून-पसीने से सींचा था. अब पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है. मंडल ने आरोप लगाया कि वर्तमान नेतृत्व में पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की लगातार अवहेलना हो रही है. उनका अपमान किया जा रहा है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

राजेश मंडल ने जताया ममता बनर्जी के विकास पर भरोसा

राजेश मंडल ने बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे बंगाल और रानीगंज की प्रगति में भागीदार बनने के लिए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

टीएमसी का तंज – भाजपा में वफादारी की कद्र नहीं

प्रत्याशी कालो बरण मंडल ने इस दलबदल को भाजपा के पतन की शुरुआत बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ताओं का अपमान परंपरा बन गयी है. लोग अब जान चुके हैं कि विकास का असली नाम सिर्फ ममता बनर्जी है. उन्होंने दावा किया कि राजेश मंडल जैसे अनुभवी नेता के जुड़ने से रानीगंज में टीएमसी की जीत का अंतर और बढ़ जायेगा.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में बोलीं दिल्ली की CM रेखा गुप्ता- 4 मई के बाद महिलाओं को मिलेंगे 3000 रुपए, घुसपैठियों का होगा हिसाब

पूर्वस्थली में गरजे पीएम मोदी- 4 मई के नतीजों का ट्रेलर है यह जनसैलाब, घुसपैठियों को बोरिया-बिस्तर बांधने की चेतावनी

बंगाल चुनाव 2026: सैंथिया में बोले अभिषेक बनर्जी- मोदी की गारंटी मतलब जीरो वारंटी, ममता की गारंटी खांटी सोना

भवानीपुर से मेरा पत्ता काटना चाहती थी BJP, केशियारी में बोलीं ममता बनर्जी, 90 लाख वोटर और UCC पर आर-पार

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles