Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में पूर्व मुखिया प्रत्याशी के घर पर हमला:वर्तमान मुखिया के बेटे पर मारपीट-फायरिंग का आरोप, ग्रामीणों ने तीन बाइक को आग के हवाले किया


भोजपुर के उगना गांव में रविवार देर रात ककीला पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी गोरख यादव के घर पर हमला हुआ है। वर्तमान मुखिया के पुत्र और समर्थकों पर मारपीट, गाली-गलौज और फायरिंग का आरोप है। इस दौरान हमलावरों ने इलाके में दहशत फैलाने की भी कोशिश की, जिससे गांव के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने घर के सदस्यों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की है। जिससे महिलाओं और बच्चों में दहशत फैल गई। हमले की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण जुट गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध में हमलावर पक्ष की तीन बाइकों में आग लगा दी। गांव में कुछ समय के लिए अराजकता का माहौल बन गया। दोनों पक्ष ने थाने में दिया आवेदन वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जगदीशपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूरे मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में जगदीशपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन पुलिस की तत्परता से हालात को नियंत्रित कर लिया गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस अलर्ट है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles