Top 5 This Week

Related Posts

रेलवे लाइन पर युवती की सिर कटी लाश मिली:समस्तीपुर-खगड़िया रूट पर 1 घंटे तक रेल सेवा बाधित रही, मृतका की पहचान नहीं हो सकी है


समस्तीपुर जंक्शन के रेलवे यार्ड में रोसड़ा लाइन एक युवती की सिर कटी लाश मिली है। सिर अभी तक बरामद नहीं हुआ है। जिसके कारण मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। शरीर पर हल्का आसमानी रंग का सूट था, जो फट चुका था। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस के मुताबिक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। रेलवे ट्रैक पर लाश रहने के कारण समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर करीब 1 घंटे तक रेल सेवा बाधित रही। जानकी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें जंक्शन पर रुकी रही। डीएमयू और सवारी ट्रेन भी जंक्शन-आउटर सिग्नल पर रोका गया। जिससे यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने ट्रैक से बॉडी हटाया जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 5:00 बजे रेलवे ट्रैक की ओर गए लोगों ने प्लेटफॉर्म नंबर एक से करीब 100 मीटर दूर लाइन पर शव देखा। तुरंत इसकी सूचना रेल पुलिस को दी गई। आरपीफ के इंस्पेक्टर अविनाश करोसिया के साथ ही जीआरपी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक सफाई कर्मी के नहीं आने के कारण आरपीएफ इंस्पेक्टर ने खुद ही डेड बॉडी को ट्रैक से हटाया, तब जाकर ट्रेन सेवा शुरू हुई। छानबीन में जुटी रेल पुलिस वहीं, इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि पहली नजर में मामला ट्रेन से कटने का लग रहा है। युवती का सिर बरामद नहीं हुआ है। आसपास झाड़ियों में भी खोजबीन की गई है। गहनता से पूरे मामले की जांच चल रही है।

Spread the love

Popular Articles