Wednesday, June 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में नौवीं कक्षा के नामांकन को लेकर हंगामा:अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक का किया घेराव, बोले-प्रवेश परीक्षा के बारे में नहीं दी गई थी जानकारी


जहानाबाद जिले में नौवीं कक्षा में नामांकन न होने पर अभिभावकों और छात्रों ने हंगामा किया। यह घटना पाली उच्च विद्यालय में हुई, जहां उन्होंने विद्यालय पहुंचकर प्रधानाध्यापक का घेराव किया। अभिभावकों का आरोप है कि उनके बच्चों का नौवीं कक्षा में नामांकन नहीं किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि इस विद्यालय को मॉडल स्कूल बनाया गया है, जिसके कारण केवल उन्हीं छात्रों का नामांकन होगा जिन्होंने प्रवेश परीक्षा दी थी। प्रवेश परीक्षा के बारे में नहीं दी गई थी जानकारी अभिभावकों ने दावा किया कि उन्हें प्रवेश परीक्षा के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई थी। उन्होंने कहा कि उनके बच्चों का नामांकन नहीं हो रहा है, जबकि प्रधानाध्यापक उन्हें दूसरे विद्यालयों में नामांकन कराने की सलाह दे रहे हैं। अभिभावकों ने बताया कि दूसरे विद्यालय उनके गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर हैं, जिससे छात्राओं को आने-जाने में काफी परेशानी होगी और किसी भी अनहोनी घटना का डर बना रहेगा। उन्होंने इसी विद्यालय में नामांकन की मांग की। नामांकन नहीं होने पर करेंगे धरना अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि नामांकन नहीं कराया गया तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। पाली बाजार के लोगों ने भी जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांग की है कि छात्रों का नामांकन इसी विद्यालय में कराया जाए ताकि उनकी पढ़ाई जारी रह सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि मॉडल स्कूल बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए बनाए जा रहे हैं, लेकिन जो छात्र पढ़ना चाहते हैं उन पर प्रतिबंध लगाकर मॉडल स्कूल बनाना उचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले पर विचार करने का आग्रह किया ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि दो दिन पहले भी एक अन्य विद्यालय में छात्रों के नामांकन को लेकर इसी तरह की समस्या सामने आई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles