Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

माछ-भात पर घमासान, पोइला बैसाख पर TMC की चेतावनी- भाजपा जीती तो नहीं खा पायेंगे मछली, शुभेंदु का पलटवार

माछ-भात पर घमासान, पोइला बैसाख पर TMC की चेतावनी- भाजपा जीती तो नहीं खा पायेंगे मछली, शुभेंदु का पलटवार

Machh Bhat Politics West Bengal: पश्चिम बंगाल में बांग्ला नववर्ष ‘पोइला बैसाख’ पर बुधवार को नया राजनीतिक घमासान छिड़ गया. पूरा राज्य उत्सव में डूबा था. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच ‘सांस्कृतिक पहचान’ और ‘खान-पान’ पर जुबानी जंग छिड़ गयी. टीएमसी ने भाजपा पर बंगालियों की थाली से मछली छीनने का आरोप लगाया, तो भाजपा ने इसे बेबुनियाद बताते हुए पलटवार किया कि ममता सरकार के राज में बंगाल को अब दूसरे राज्यों से मछली मंगवानी पड़ रही है.

TMC की माछ-भात थीम वाली शोभायात्रा

दक्षिण कोलकाता के गरिया ब्रह्मपुर में राज्य के मंत्री और तृणमूल नेता अरूप विश्वास ने एक विशाल शोभायात्रा का नेतृत्व किया.

  • अनोखी थीम : इस शोभायात्रा की थीम ‘माछ-भात-ए बांगाली’ रखी गयी थी.
  • बड़ा आरोप : विश्वास ने दावा किया कि भाजपा शासित राज्यों में मछली विक्रेताओं को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने डर जताया कि अगर बंगाल में भाजपा सत्ता में आयी, तो वह लोगों के मांस-मछली खाने पर रोक लगा सकती है.
  • सांस्कृतिक झलक : शोभायात्रा में समर्थक बाघ और उल्लू के मुखौटे पहने नजर आये, जबकि महिलाएं पारंपरिक लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ियों में दिखीं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा का जवाब : हाथ में मछली लेकर किया प्रचार

टीएमसी के इस नैरेटिव को काटने के लिए बैरकपुर से भाजपा उम्मीदवार कौस्तुभ बागची ने एक अनोखा तरीका अपनाया. वे हाथ में मछली लेकर चुनाव प्रचार करने निकले. उन्होंने नारा दिया- बंगाली माछ-भात के साथ और अब भाजपा के साथ भी.

इसे भी पढ़ें : पोइला बोइशाख पर ममता बनर्जी की अपील- दिल्ली के जमींदारों को दें मुंहतोड़ जवाब, वोट की चोट से भाजपा को हरायें

टीएमसी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता देबजीत सरकार ने टीएमसी के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बंगाल में मत्स्य पालन में गिरावट आयी है. गुजरात और आंध्रप्रदेश से मछली आयात हो रहे हैं.

  • मत्स्य पालन में गिरावट : देबजीत सरकार ने आरोप लगाया कि तृणमूल शासन में तालाबों को अवैध रूप से भरकर रियल एस्टेट को बढ़ावा दिया गया, जिससे बंगाल में मछली उत्पादन गिर गया है.
  • आयात की मजबूरी : भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आज बंगाल को गुजरात और आंध्रप्रदेश से मछली मंगवानी पड़ रही है. भाजपा राज्यों में मांस-मछली का सेवन बढ़ा है, टीएमसी सिर्फ झूठ फैला रही है.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 से पहले अमित शाह का बड़ा वादा- सत्ता में आते ही वापस होंगे गोरखा समाज पर दर्ज सभी पुलिस केस

शुभेंदु अधिकारी का ‘परिवर्तन’ के लिए 5 साल का आह्वान

हाई-प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती दे रहे विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी नववर्ष पर जोरदार प्रचार किया. शुभेंदु ने ठनठनिया फिरंगी कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और शोभायात्रा का नेतृत्व किया. उन्होंने मतदाताओं से अपील की- आपने वामपंथियों को 34 साल और तृणमूल को 15 साल दिये हैं. राज्य के वास्तविक परिवर्तन के लिए भाजपा को सिर्फ 5 साल का मौका दें.

Machh Bhat Politics: बंगाल में लड़ाई सिर्फ विकास की नहीं

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले ‘पोइला बैसाख’ के इस प्रचार ने साफ कर दिया है कि इस बार लड़ाई सिर्फ विकास की नहीं, बल्कि बंगाल की ‘थाली’ और ‘संस्कृति’ की भी है.

इसे भी पढ़ें

कहीं मछली लेकर प्रचार, तो कहीं प्रत्याशी ने बना दी रोटी, बाली में बजरंगबली के दर पर दिखा अनोखा भाईचारा

बंगाल में मांस पर तृणमूल-भाजपा में तकरार, शमिक भट्टाचार्य ने कही ये बात

बंगाल में मांस मछली पर नहीं गोहत्या पर लगायेंगे प्रतिबंध, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर पलटवार

मछली चोरी के आरोप में भाजपा नेता की पिटाई, लोगों ने घंटों तक बनाये रखा बंधक

The post माछ-भात पर घमासान, पोइला बैसाख पर TMC की चेतावनी- भाजपा जीती तो नहीं खा पायेंगे मछली, शुभेंदु का पलटवार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles