Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर करें त्वरित कार्रवाई : डीडीसी


भास्कर न्यूज | लातेहार डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद ने बैठक कर जिले में धान अधिप्राप्ति एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने धान अधिप्राप्ति की वर्तमान प्रगति, क्रय केन्द्रों की कार्यप्रणाली, किसानों से धान खरीद की स्थिति एवं भुगतान प्रक्रिया की विस्तार से समीक्षा की। संबंधित पदाधिकारियों धान अधिप्राप्ति कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने, किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा के तहत जन वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए डीडीसी ने सभी पीडीएस में निर्धारित मात्रा एवं गुणवत्ता के अनुरूप खाद्यान्न वितरण एवं किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने सहित कई निर्देश दिए। बैठक में सदर एसडीओ अजय कुमार रजक, डीएसओ श्रवण राम समेत कई प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles