Monday, April 27, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अब वेंडिंग जोन और सरकारी सुविधाओं से लैस होंगे सरायकेला के दुकानदार, नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया भरोसा

अब वेंडिंग जोन और सरकारी सुविधाओं से लैस होंगे सरायकेला के दुकानदार, नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया भरोसा

Seraikela Street Vendor, सरायकेला (प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट): सरायकेला शहर के टाउन हॉल में रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक ऐतिहासिक स्ट्रीट वेंडर सम्मेलन संपन्न हुआ. इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उन छोटे दुकानदारों को मुख्यधारा से जोड़ना था, जो सड़कों के किनारे अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं. कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में स्ट्रीट वेंडरों ने हिस्सा लिया, जहां उनके अधिकारों और सुविधाओं पर विस्तार से विचार विमर्श गया.

वेंडरों को पहचान, वेंडिंग जोन और सुरक्षा का वादा

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने वेंडरों को संबोधित करते हुए कहा कि स्ट्रीट वेंडर शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. उन्होंने घोषणा की कि अब वेंडरों को केवल व्यवसाय की अनुमति ही नहीं, बल्कि एक गरिमापूर्ण पहचान भी दी जाएगी. सम्मेलन में वेंडरों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने, उनके लिए निर्धारित वेंडिंग जोन बनाने, पहचान पत्र जारी करने और स्वच्छता व सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने पर गहन चर्चा हुई.

Also Read: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: SIT की बड़ी सफलता, होमगार्ड जवान गिरफ्तार, खाते में मिले 1.06 करोड़ के संदिग्ध लेन-देन

समस्याओं का सुना गया हाल, सशक्तिकरण पर जोर

सम्मेलन के दौरान वेंडरों ने अपनी रोजमर्रा की समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा और समाधान की मांग की. वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि वेंडरों को संगठित करना अनिवार्य है ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके. नगर पंचायत अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि चरणबद्ध तरीके से सभी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा. मौजूद वेंडरों ने इस पहल की सराहना करते हुए नगर पंचायत के प्रति आभार जताया और इसे अपने सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया.

Also Read: पलामू में सड़क हादसे ने छीनी घर की खुशियां: पानी टैंकर की टक्कर से युवक की मौत

The post अब वेंडिंग जोन और सरकारी सुविधाओं से लैस होंगे सरायकेला के दुकानदार, नगर पंचायत अध्यक्ष ने दिया भरोसा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles