Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बहन की शादी वाले दिन भाई की मौत:खेत में बिजली के तार से लगा करंट, दोस्तों के साथ शौच के लिए गया था


नालंदा में मंगलवार की रात करंट से 16 साल के किशोर की मौत हो गई। मृतक धर्मेंद्र मिस्त्री का बेटा अंकुश कुमार है। अंकुश की चचेरी बहन की शादी थी। घर में उत्सव का माहौल था। शादी की तैयारियां चल रही थी। काम में अंकुश भी लगा हुआ था। अंकुश टेंट में टेबल लगा रहा था। इसी बीच वो दोस्तों के साथ घर के पास खेत में शौच के लिए गया। खेत में फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए अवैध रूप से नंगे बिजली तार लगाए गए थे। जिसमें बिजली की सप्लाई भी थी। अंकुश को इसी तार से करंट लगा। अंकुश को दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, पर वे सफल नहीं हो पाए। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव की है।
सदर अस्पताल पहुंचने से पहले मौत घर वाले अंकुश को तुरंत जुआफर बाजार स्थित क्लीनिक लेकर पहुचे। जहां अंकुश का प्राथमिक इलाज हुआ। इसके बाद उसे बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया।
खेत में तार के कारण पहले भी हुई घटनाएं मृतक के भाई पंकज कुमार और पिता धर्मेंद्र मिस्त्री ने कहा कि अंकुश मकई के खेत की तरफ गया था। खेत में लगे बिजली के तार से छोटी-छोटी घटनाएं होती रहती हैं, पर इस बार हमारे घर के सदस्य की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने परिजन ने का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना क्षेत्र को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles