Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शादी वाले घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट:मुंगेर में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद, महिला समेत 3 घायल


मुंगेर के तेरासी गांव में बुधवार रात शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने शादी घर में घुसकर मारपीट की, जिसमें महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरनगर तेरासी गांव में राजेश साह की बेटी की शादी के दौरान हुई। मटकोर की रस्म चल रही थी, जिसमें महिलाएं डीजे पर नाच-गाना कर रही थीं। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और अपनी पसंद का गाना बजाने की जिद करने लगे। महिलाओं के विरोध करने पर कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे वही युवक दोबारा शादी घर में पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिसमें महिलाओं को भी निशाना बनाया गया। इस मारपीट में मोहन कुमार, उषा देवी, नेहा कुमारी समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लिखित आवेदन मिलने पर पुलिस करेगी कार्रवाई घटना के चश्मदीदों के अनुसार, सभी लोग शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे, तभी आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। वायरल वीडियो में भी कुछ लोग शादी समारोह के बीच मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत देने की तैयारी कर रहा है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles