Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

4.20 लाख रुपए की लूट मामले में 3 बदमाश अरेस्ट:समस्तीपुर में दो देसी पिस्तौल-4 गोली बरामद; जमीन पर कब्जा करने की थी साजिश


समस्तीपुर में मार्च के महीने में शहर के बहादुरपुर के जर्दा कारोबारी अंकित गुप्ता से 4.20 लाख रुपए लूट हुई । इस मामले में हथियार के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुफस्सिल थाने के जितवारपुर चौथ गांव के वासुदेव राय के बेटे जितेंद्र कुमार , बेगूसराय के मंसूरचक गांव के मो. जाहिद आजाद के बेटे मो. दानिश अंसारी उर्फ दानिया व दलसिंहसराय थाने के मुख्त्यारपुर सलखन्नी गांव के धनंजय पोद्दार के बेटे शुभम कुमार के रूप में की गई है। एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि जितेंद्र अंकित गुप्ता के घर आना जाना करता था। यह शहर के बड़े कारोबारी अरुण सरार्फ का भी करीबी है। इस घटना में प्रतिद्वंदी कारोबारी दीपक मोदी को फंसाने के लिए जितेंद्र ने अरुण के साथ साजिश रच कर लूट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिसे अब जेल भेजा जा रहा है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान एएसपी ने बताया कि रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों बदमाश रेलवे स्टेडियम के पास जमे हें। मध्य रात्री छापेमारी की गई तो तीनों के पास से दो देसी पिस्तौल व 4 जिंदा गोली बरामद किया गया। पूछताछ में गिरफ्तार जितेंद्र ने बताया कि मार्च के महीने में उसने जर्दा कारोबारी के यहां लूट की घटना की थी। यह पहले भी जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद असमाजिक तत्वों और जमीन कब्जा करने वालों के साथ मिलकर जमीन कब्जा कराने का काम कर जीवन यापन करने लगा था। जमीन कब्जा करने की कही थी बात नीरज इनका चचेरा भाई लगता है, जो स्वंय और अरूण शर्राफ के साथ मिलकर जमीन का करोबार करता है। लूट की घटना से 20-25 दिन पहले नीरज कुमार इनको कॉल कर कुछ लड़के के साथ संध्या होटल जीवछ पेट्रोल पंप के पास बुलाया और जमीन दिखाते हुए कब्जा करने की बात कही थी। वहां पर नीरज और जमीन मालिक राहुल कुमार मौजूद था। राहुल और नीरज ने कहा कि इसी जमीन पर रहकर काम कराना है। थोड़ी देर बाद दीपक मोदी वगैरह भी आये और काम रोकने के लिए कहा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस आयी, तो वहां से जितेंद्र आदि फरार हो गया। एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार जितेंद्र ने पूछताछ के दौरान बताया कि नीरज ने इनसे बोला था कि एक दलित मजदूर खोजो। जो दीपक मोदी पर केस करे, उसी केस में दीपक मोदी को जेल भेजकर आसानी से जमीन पर कब्जा कर लिया जाएगा। लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ, तो नीरज और नीरज के दोस्त अभिषेक कुमार उर्फ हनी यादव साथ मिलकर हाउसिंग बोर्ड के फील्ड में बाबुल इन्टरप्राईजेज में लूट का योजना बनाये। मो० दानिश उर्फ दानिया आजाद, शुभम कुमार के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। जिस घटना में से इन्हें 50,000 रूपया हिस्सा मिला। एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान जितेंद्र ने बताया है कि घटना करने बाद नीरज से मुलाकात हुई। उसने बताया कि उस लूट की घटना में दीपक मोदी, पारस जैन और गोलू मोदी का नाम दिलवा दिये हैं। जब पुलिस उनलोगों को जेल भेजेगी, तब जमीन पर कब्जा किया जायेगा। लेकिन इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 9 मार्च को तीन की संख्या में आये बदमाशों ने जर्दा कारोबारी के प्रतिष्ठान में घुस कर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद शहर के ही कारोबारी दीपक मोदी, पारस जैन एवं गोलू मोदी आरोपी बनाया गया था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles