Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में जनसाधारण एक्सप्रेस के पावर कार से निकली धुआं:यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका, 25 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही गाड़ी


सहरसा में गुरुवार को एक बड़ा रेल हादसा टल गया। नरपतगंज से अमृतसर जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस (14603) के पावर कार से अचानक धुआं निकलने लगा। यह घटना सहरसा-मानसी रेलखंड पर सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के प्रवेश के दौरान हुई। इंजन के ठीक पीछे लगे पावर कार के पहियों से धुआं उठते देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में आग लगने की आशंका से कई यात्री घबराकर ट्रेन से उतरने लगे। तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया स्थिति की गंभीरता को समझते हुए कुछ सजग यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। समय रहते ट्रेन रुकने से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। रेलवे अधिकारियों ने जांच में बताया कि यह घटना ‘ब्रेक बाइंडिंग’ के कारण हुई, जिसमें ब्रेक ब्लॉक पहियों से चिपक जाते हैं और घर्षण से धुआं निकलता है। सूचना मिलते ही स्टेशन पर मौजूद रेलवे कर्मी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय दमकल विभाग को भी बुलाया गया टीम ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों से धुएं को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर स्थानीय दमकल विभाग को भी बुलाया गया, जिसने स्थिति पर पूरी तरह काबू पा लिया। तकनीकी टीम ने पावर कार की ब्रेक बाइंडिंग को ठीक कर समस्या का समाधान किया। इस पूरी प्रक्रिया में ट्रेन लगभग 25 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। सभी जरूरी सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को पुनः अमृतसर के लिए रवाना कर दिया गया। यात्रियों की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles