Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दूर-दराज के इलाकों तक रोशनी पहुंचा रहे चिकित्सक : डॉ. इरफान

सिटी रिपोर्टर। रांची झारखंड ऑप्थल्मोलॉजी सोसाइटी के 23वें वार्षिक सम्मेलन जोशकॉन का अधिकारिक उद्घाटन शनिवार को झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया। डंगराटोली के स्वर्णभूमि बैंक्वेट में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन आधिकारिक उद्घाटन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार राज्य के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। झारखंड की एक बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। डॉ. बिभूति कश्यप को रेटिना सर्जरी का ऑस्कर मिला उद्घाटन सत्र में अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का मान बढ़ाने वाले डॉ. बिभूति कश्यप को सम्मानित किया गया। डॉ. विभूति ने अमेरिका में अमेरिकन रेटिना सोसाइटी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में एक साथ दो रेट बकलर ट्रॉफियां (रेटिना सर्जरी का ऑस्कर) जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान को झारखंड के चिकित्सा इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बताया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles