Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत:बैंक लोन, पारिवारिक विवाद सहित पेंडिंग केस का निपटारा


जमुई व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें बैंक लोन, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़े सैकड़ों लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुई इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में पक्षकार पहुंचे और अपने मामलों का त्वरित समाधान कराया। मुख्य रूप से बैंक ऋण वसूली, बिजली बिल, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा, भूमि विवाद, बीमा और आपराधिक सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया गया। पिछले एक महीने से व्यापक तैयारी की जा रही थी राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन को लेकर पिछले एक महीने से व्यापक तैयारी की जा रही थी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार प्रचार-प्रसार अभियान चलाया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों को जागरूक करने के लिए माइकिंग, पोस्टर और जनसंपर्क अभियान भी चलाए गए थे। लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लोगों को सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है, साथ ही अदालतों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है। लोक अदालत में न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही। पूरे दिन न्यायालय परिसर में लोगों की भीड़ देखी गई और मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया लगातार जारी रही। न्यायालय प्रशासन ने राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles