Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

bhagalpur news. नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, तलाश जारी

bhagalpur news. नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, तलाश जारी

नमामि गंगे घाट पर रविवार की शाम गंगा स्नान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. भागलपुर से सुलतानगंज घूमने आए तीन दोस्तों में से दो युवक गंगा की तेज धारा और गहरे पानी में डूब गए, जबकि एक युवक किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा. घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और देर शाम तक प्रशासन एवं स्थानीय गोताखोर युवकों की तलाश में जुटे रहे. डूबे युवकों की पहचान विकास कुमार (22 वर्ष) एवं पीयूष वर्मा (21 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त रविवार को सुलतानगंज घूमने पहुंचे थे. घूमने के दौरान वे नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान करने चले गए. घटना के संबंध में गंगा से सुरक्षित बाहर निकले युवक विकास कुमार ने बताया कि तीनों दोस्त काफी देर तक गंगा में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान वे धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चले गए. अचानक तेज धारा और गहराई बढ़ने से दो युवक संतुलन खो बैठे और डूबने लगे. उन्होंने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज धारा के कारण सफल नहीं हो सके. देर शाम तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी सुलतानगंज पहुंच गए.

The post bhagalpur news. नमामि गंगे घाट पर गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, तलाश जारी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles