Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला लापता:दिमागी रूप से विक्षिप्त रामदुलारी देवी की तलाश में जुटी पुलिस


बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राजौड़ा गांव वार्ड संख्या-8 से 80 वर्षीय रामदुलारी देवी शनिवार दोपहर करीब एक बजे से लापता हैं। दिमागी रूप से विक्षिप्त होने के कारण उनके परिजन उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। परिजन सुबोध मिश्रा ने बताया कि रामदुलारी देवी शनिवार को दोपहर करीब एक बजे घर से निकली थीं। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उनकी खोजबीन की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रामदुलारी देवी दिमागी रूप से विक्षिप्त हैं और उनकी अधिक उम्र के कारण परिवार की चिंता बढ़ रही है। फिलहाल, इस मामले में परिजनों की ओर से स्थानीय थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। परिवार के सदस्यों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रामदुलारी देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वे तुरंत परिजनों को सूचित करें।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles