Sunday, June 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में बाइक की टक्कर से व्यक्ति गंभीर घायल:भोज कार्यक्रम की तैयारी के लिए बाजार गए थे, लौटते समय हुआ हादसा


जहानाबाद जिले के काको निवासी रामाधार शर्मा सोमवार को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, रामाधार शर्मा अपने घर में होने वाले भोज कार्यक्रम की तैयारी के लिए बाजार गए थे। बाजार से सामान खरीदकर लौटते समय उन्हें एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल रामाधार शर्मा को सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार काफी तेज गति से वाहन चला रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि काको और आसपास के क्षेत्रों में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। नागरिकों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles