झारखंड में मौसम का मिजाज 17 मई तक बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सुबह के समय उमस और गर्मी महसूस होगी, जबकि दोपहर बाद आंधी, मेघ गर्जन और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। 12 मई को रांची सहित 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, वज्रपात और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी कर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कई इलाकों में तेज हवा और वज्रपात की आशंका मौसम विभाग के मुताबिक 13 मई को राज्य के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं तेज हवा चल सकती है। 14 और 15 मई को भी अधिकांश जिलों में दोपहर बाद मौसम खराब रहेगा। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। 15 मई को पूरे राज्य में यलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है। उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में ज्यादा असर 16 और 17 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मौसम का प्रभाव ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव के कारण यह स्थिति बनी हुई है, जो मध्य प्रदेश और हिमालय क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की ओर सक्रिय है। इसी वजह से झारखंड में लगातार मौसम अस्थिर बना हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव, लोगों को मिली राहत बीते 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। खूंटी में सबसे अधिक 2.5 एमएम वर्षा रिकॉर्ड हुई, जबकि डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कांके में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। रांची में भी सोमवार शाम गरज के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रांची का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 17 मई के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। आज तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव 12 मई को तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। देवघर, धनबाद, दुमका और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। चतरा, गढ़वा और पलामू जैसे जिलों में गर्मी का प्रभाव अधिक रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। रांची, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रह सकता है। कुल मिलाकर आज राज्य में दिन के समय गर्मी और उमस बनी रहेगी, जबकि कुछ इलाकों में मौसम के अचानक बदलने की भी संभावना जताई गई है।
रांची समेत 13 जिलों में आज-कल आंधी-बारिश:दोपहर बाद बिगड़ेगा मौसम, तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट