नालंदा जिले के पावापुरी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरसुआ गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ (NH-20) पर बुधवार की शाम सड़क हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से हुई इस मौत के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। डेढ़ घँटे से जाम की स्थिति बनी हुई है। मृतक की पहचान चोरसुआ गांव निवासी गनौरी महतो के (40) वर्षीय पुत्र बबलू महतो के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बबलू महतो अपने खेत से काम निपटाकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान ‘राइफल मोड़’ के समीप बिहार शरीफ की ओर से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बबलू महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम घटना से गुस्साए चोरसुआ गांव के ग्रामीणों ने ममता होटल के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-20 को पूरी तरह बाधित कर दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जाम के कारण सड़क पर करीब 4 किलोमीटर तक वाहनों का लंबा रेला लग गया है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाइक सवार की स्थिति नाजुक इस घटना में मोटरसाइकिल सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से चिंताजनक स्थिति में पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (VIMS) में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हो सकी है। पावापुरी ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने ने बताया कि मोटरसाइकिल की चपेट में आने से बबलू महतो नामक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यातायात बहाल हो सके। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
नालंदा के पावापुरी में सड़क हादसे में किसान की मौत:एनएच-20 पर 4km लंबा जाम लगा, टक्कर मारने वाले बाइक सवार की हालत भी गंभीर