Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया में मवेशी को लेकर दो पक्षों में मारपीट:दंपती समेत तीन लोग गंभीर, आपसी कहासुनी के बाद भड़का विवाद


पूर्णिया में मवेशी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सभी लोगों को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए GMCH पूर्णिया रेफर कर दिया। घटना श्रीनगर थाना क्षेत्र के रहिकपुर गांव के वार्ड 14 की है। जानकारी देते हुए मारपीट में जख्मी रुखसाना खातून ने बताया कि मवेशी चरते-चरते गांव के ही इश्हाक खां के दरवाजे पर पहुंच गई। दरवाजे पर बने मवेशी के नाद में रखी घास को बकरी खाने लगी। इसी बात को लेकर इश्हाक खां और बकरी पालक रुखसाना खातून के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच सिर्फ बहस हो रही थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे राजू को भी पीटकर घायल कर दिया आरोप है कि मारपीट के दौरान रुखसाना खातून के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। पत्नी को बचाने पहुंचे उसके पति याकूब खां को भी नहीं बख्शा गया और उनके साथ भी मारपीट की गई। वहीं बीच-बचाव करने पहुंचे बेटे राजू को भी पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी तरह मामला शांत कराया गया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां शुरुआती इलाज के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया। मामले को लेकर श्रीनगर थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दोषियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles