Thursday, May 21, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद में पार्किंग विवाद को लेकर हिंसक झड़प:गड़ेड़िया खंड में गाड़ी लगाने को लेकर मारपीट में दो युवतियों सहित 5 लोग घायल


जहानाबाद नगर क्षेत्र के गड़ेड़िया खंड मुहल्ले में गुरुवार शाम गाड़ी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस झड़प में एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो युवतियां भी शामिल हैं। घायलों की पहचान खुशबू प्रवीण, रानी प्रवीण, दानिश और मोहम्मद सद्दाम के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. श्यामेंद्र सिन्हा की देखरेख में उनका उपचार किया गया। इलाज के बाद घायल पक्ष ने नगर थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। नगर थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles