Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट:युवक ने पानी की बोतल मांगने के बाद किया गलत बर्ताव, जान से मारने की धमकी


नवादा जिले में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। रामे स्थित जल होटल के पास हुई। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद सभी लोग नवादा पहुंचे और अनुसूचित जनजाति थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। शिकायत के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिक घर से पढ़ने के लिए निकली थी और रामे में जल होटल के पास गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक लड़का के द्वारा छेड़खानी की गई है। नाबालिक लड़की से पानी की बोतल मांगी। जब राखी ने उसे पानी दिया, तो आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील अभद्र व्यवहार किया। हाथ में मिले डंडे से मारना शुरू कर दिया नाबालिक ने जब इसका विरोध किया, तो एक युवक ने उसे हाथ में मिले डंडे से मारना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद, आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक टिप्पणी करते हुए अभद्र टिप्पणी किया गया है। इसके बाद पूरी जानकारी परिवार के लोगों को भी दी गई और परिवार के लोगों ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता की ने बताया कि इस घटना से उनका परिवार मानसिक और सामाजिक रूप से काफी परेशान है। वे असुरक्षा की भावना में जी रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने का अनुरोध किया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई इस घटना के बाद भीम आर्मी को इसकी जानकारी दी गई। जहां भीम आर्मी के जिला महामंत्री ने इस पूरे मामला में नारदीगंज पहुंचे पूरे परिवार एक झूठ होकर नवादा के अनुसूचित जनजाति थाना में पहुंचकर पूरी जानकारी थाना को दी गई और थाना में एक लिखित आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। भीम आर्मी के महामंत्री राजेश दास ने बताया कि दलित महा दलित पर अत्याचार दबंग के द्वारा किया जाता है अब यह अत्याचार किसी भी कीमत पर हम लोग नहीं सहेंगे और कानून का सहारा लेकर ऐसे चंद लोगों को सबक सिखाने का काम भी हम लोगों के द्वारा किया जाएगा यह घटना के बाद गांव के लोगों में युवक के खिलाफ काफी नाराजगी देखने को मिल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles