Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में बाइक सवार युवक को मारी गोली:दोनों पैर में लगी गोली, SNMMCH में इलाजरत, पुलिस बोली- विवाद के पीछे कोयला वर्चस्व


धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र में तड़के हुई गोलीबारी की घटना ने सनसनी फैला दी। नेशनल हाईवे-19 के किनारे तोपचांची बाजार सर्विस रोड पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी बाइक लूट लेने की बात सामने आई। घायल युवक की पहचान बोकारो के दुग्धा निवासी रवि बक्सराई के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रवि अपने दोस्त दिवाकर के साथ पल्सर बाइक से देवघर जा रहा था, तभी यह वारदात हुई। पीछा कर की गई फायरिंग, पैर में लगी दो गोलियां पीड़ित के बयान के अनुसार, सोमवार सुबह करीब तीन बजे जब दोनों तोपचांची बाजार के पास पहुंचे, तभी हेलमेट और गमछा पहने दो बाइक सवार अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि अपराधियों ने पहले हवाई फायरिंग की, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस दौरान दिवाकर मौके से भाग निकला, जबकि रवि को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए उसके पैरों में दो गोलियां मार दीं। घटना के बाद अपराधी उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। बाद में दिवाकर लौटकर आया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। जांच में विरोधाभास, घटनास्थल पर नहीं मिले साक्ष्य हालांकि पुलिस जांच में इस घटना की कहानी पर सवाल खड़े हो गए हैं। जब पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, तो वहां न तो खून के निशान मिले और न ही किसी प्रकार का खोखा बरामद हुआ। इसके अलावा घायल और उसके साथी के बयानों में भी कई विरोधाभास सामने आए हैं। इससे पुलिस को संदेह है कि पूरी घटना वैसी नहीं है जैसी बताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कोयला कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ सकता है मामला बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि यह मामला सड़क अपराध या लूटपाट का नहीं, बल्कि कोयला खनन क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हो सकता है। आशंका जताई जा रही है कि असली घटना दुग्दा थाना क्षेत्र में हुई। घायल को बाद में धनबाद लाकर इसे तोपचांची की घटना के रूप में पेश किया गया। पुलिस अब दुग्दा क्षेत्र में संभावित वास्तविक घटनास्थल की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles