Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गाय खरीदने गए व्यक्ति से मारपीट, ₹1.40 लाख लूटे:जहानाबाद के शैदाबाद गांव में हुई घटना, सोने का लॉकेट भी छीना


जहानाबाद जिले सोमवार को पाली थाना क्षेत्र के शैदाबाद गांव में गाय खरीदने गए एक व्यक्ति के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना में घायल व्यक्ति का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल व्यक्ति की पहचान काको प्रखंड के मिश्र बीघा निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र पूर्व में हुई बातचीत के आधार पर शैदाबाद गांव में दो गाय खरीदने गए थे। वहां पहुंचने पर मवेशी मालिक के बेटे ने गाय बेचने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुरेंद्र यादव अपने घर लौटने लगे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और जबरन अपने घर ले गए। वहां उनके साथ पिस्टल और लोहे की रॉड से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके पास मौजूद 1 लाख 40 हजार रुपये नकद और सोने का एक लॉकेट भी छीन लिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल सुरेंद्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। पाली थाना पुलिस ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles