इटखोरी| प्रखंड सभागार में सोमवार को मनरेगा, आवास एवं एसआईआर से संबंधित समीक्षा बैठक संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता बीडीओ सोमनाथ बांकिरा ने किया। आहूत बैठक में बीडीओ सोमनाथ बांकिरा ने संबंधित कर्मचारियों को प्रधानमंत्री, अबुआ एवं अंबेडकर तथा पीएम जनमन पेंडिंग आवास को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिए। इसके अलावा मनरेगा कर्मियों का ईकेवाईसी के प्रतिशत में वृद्धि करने एवं अधिक से अधिक मजदूरों को काम उपलब्ध कराने तथा पुराने योजनाओं को आगामी 30 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से एसआईआर विषय पर विशेष रूप से फोकस किया गया। इसपर बीडीओ ने निर्देशित किए कि 2003 के वोटर लिस्ट से अनमैप मतदाताओं को मैप करें, जिससे आगामी चुनाव में कोई परेशानी न हो। बैठक में इन तीनों बिंदुओं पर विशेष रूप से कई अहम जानकारी दी गई। मौके पर आवास कोऑर्डिनेटर, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी और सुपरवाइजर एवं पंचायत सचिव मौजूद थे।

