रांची | झारखंड स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में हुई, लेकिन झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन और लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची ने आरोप लगाया कि थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया और हीमोफीलिया से जूझ रहे मरीजों तथा रक्तदान प्रोत्साहन के मुद्दे बैठक में प्राथमिकता नहीं बन सके। संगठन के संस्थापक नदीम खान ने मांग की कि विधानसभा सत्र में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन को लागू किया जाए, जिसमें बच्चों के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट सहायता, निःशुल्क दवा व अन्य मांगें शामिल है।

