Saturday, June 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में बज्रपात से एक की मौत:मवेशी चराकर लौटते समय हादसा, पांच बेटियां का सहारा छिना


जमुई में शुक्रवार की शाम बज्रपात की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र के कोनन इलाके की है। मृतक की पहचान कोनन निवासी महेंद्र यादव(47) के रूप में हुई है। महेंद्र यादव अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। महेंद्र शुक्रवार शाम अपने मवेशियों को चराने के लिए बहियार (खेत) गए थे। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश और बिजली चमकने के कारण वह मवेशियों को लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक बज्रपात की चपेट में आ गए। बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मवेशी चराने के दौरान गिरा ठनका घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के भाई ने बताया कि महेंद्र यादव प्रतिदिन की तरह मवेशियों को चराने गए थे और बारिश शुरू होने पर घर लौट रहे थे, तभी उन पर ठनका गिर गया। घटना की सूचना सिकंदरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन से मुआवजा देने की मांग स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को आपदा राहत योजना के तहत उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles