Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोसी नदी में नाव हादसा, मूंग तोड़ने जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, महिलाओं-बच्चों समेत कई बह गये

कोसी नदी में नाव हादसा, मूंग तोड़ने जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, महिलाओं-बच्चों समेत कई बह गये

सरायगढ़ (सुपौल) से बलराम प्रसाद सिंह की रिपोर्ट.

Supaul News: सुपौल जिले के सरायगढ़ पंचायत अंतर्गत चिकनी गांव के समीप मंगलवार को कोसी नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया. मूंग तोड़ने के लिए नदी पार कर खेतों की ओर जा रहे महिला, पुरुष और बच्चों से भरी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

खेत जाने के दौरान पलटी नाव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नाव पर सवार लोग सुरक्षा गाइड बांध के पश्चिम दिशा स्थित खेतों में मूंग तोड़ने जा रहे थे. इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई. नाव पर सवार सभी लोग अचानक नदी में गिर पड़े.

हादसे के बाद नदी से मदद के लिए चीख-पुकार सुनाई देने लगी. आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया.

ग्रामीणों ने बचाईं कई जिंदगियां

स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और डूब रहे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया. ग्रामीणों की तत्परता से पांच महिला-पुरुषों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया.

घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

लापता लोगों की तलाश के लिए चलेगा सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया. अंचलाधिकारी धीरज कुमार, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.

प्रशासन ने एनडीआरएफ को भी सूचना दे दी है. आशंका जताई जा रही है कि कुछ लोग अब भी लापता हो सकते हैं. ऐसे में विशेष खोज एवं बचाव अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है.

नदी किनारे पसरा मातम

नाव हादसे की खबर फैलते ही चिकनी गांव समेत आसपास के इलाकों में मातम का माहौल बन गया. परिजन नदी किनारे पहुंचकर अपनों की तलाश करते रहे. कई लोगों की आंखों में चिंता और बेचैनी साफ दिखाई दे रही थी.

प्रशासनिक टीम फिलहाल मौके पर कैंप कर रही है और राहत एवं बचाव कार्य पर लगातार नजर बनाए हुए है. एनडीआरएफ टीम के पहुंचने के बाद सर्च ऑपरेशन को और तेज किया जाएगा.

Also Read: लोकगायक, अभिनेता से नेता बनने तक, पवन सिंह का ‘पावर स्टार’ सफर

The post कोसी नदी में नाव हादसा, मूंग तोड़ने जा रहे लोगों से भरी नाव पलटी, महिलाओं-बच्चों समेत कई बह गये appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles