Tuesday, June 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामगढ़ में युवक का शव पेड़ से लटका मिला:रात 10 बजे निकला था घर से, सुबह मिली लाश; प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका


रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र के देवरिया गांव में एक युवक का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान विशाल मुंडा (पिता रवि मुंडा) के रूप में हुई है। उसका शव मंगलवार सुबह फंदे से लटकता पाया गया। पुलिस इसे संदेहास्पद मौत मानकर चल रही है। परिजनों के अनुसार, विशाल मुंडा बीती रात करीब 10 बजे घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी तलाश शुरू की थी। खून लगा चाकू भी बरामद हुआ पुलिस के प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया है कि विशाल रात करीब 12 बजे तक इंस्टाग्राम पर किसी युवती से बातचीत कर रहा था। चैट में उसका अंतिम संदेश था, “अपना ख्याल रखना, मेरे जैसा कोई नहीं मिलेगा।” घटनास्थल के पास से एक मोबाइल फोन और खून लगा चाकू भी बरामद हुआ है। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। विशाल मुंडा की मौत को लेकर लोग प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि कुछ इसे संदेहास्पद मौत के रूप में देख रहे हैं। मृतक के चाचा अनिल मुंडा ने भी प्रेम प्रसंग की संभावना जताई है। फिलहाल, पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles