![]()
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है। ये ट्रेनें कोलकाता से कानपुर सेंट्रल और आगरा कैंट तथा आसनसोल से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलेंगी। इनमें से कानपुर-कोलकाता स्पेशल के आठ, आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल के नौ और झांसी-आसनसोल स्पेशल के 16 फेरे निर्धारित किए गए हैं। इन ट्रेनों के संचालन से त्योहारों के दौरान उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी। कानपुर-कोलकाता स्पेशल के आठ फेरे ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल से सुबह 8 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुबह 7:25 बजे रवाना होगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर और आसनसोल में होगा। इस ट्रेन के कुल आठ फेरे निर्धारित किए गए हैं। आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल के नौ फेरे ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह आगरा कैंट से सुबह 3:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 7:25 बजे कोलकाता से रवाना होगी। दोनों दिशाओं में इसका ठहराव दुर्गापुर और आसनसोल में रहेगा। इस ट्रेन के कुल नौ फेरे तय किए गए हैं। झांसी-आसनसोल के बीच 16 फेरे ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल 7 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। यह झांसी से सुबह 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 8 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को शाम 5:10 बजे चलेगी। दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन के कुल 16 फेरे होंगे। 15 सितंबर को मुरी-रांची मेमू सेवा रद्द इधर, किता-सिल्ली डाउन लाइन पर पीक्यूआरएस ब्लॉक के कारण 15 सितंबर को रांची मंडल की दो मेमू ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 63598 आसनसोल-रांची मेमू मुरी स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त होगी। जबकि ट्रेन संख्या 63597 रांची-आसनसोल मेमू रांची के बजाय मुरी से शुरू होगी। इसके कारण दोनों ट्रेनों की मुरी और रांची के बीच सेवा 15 सितंबर को रद्द रहेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की नवीनतम परिचालन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर 3 स्पेशल ट्रेनें:त्योहारों में जामताड़ा के यात्रियों को भी राहत, झांसी-आसनसोल के बीच चलेगी पूजा स्पेशल
