![]()
बांका टाउन थाना इलाके में ओढ़नी डैम के पास सोमवार शाम कार पुल से करीब 30 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में कार बुरी तरह टूट गई और उसमें सवार पांच युवक घायल हो गए। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और उन्हें बांका सदर अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, पांच युवक कार से ओढ़नी डैम घूमने गए थे। सोमवार शाम वे सभी घूमने के बाद घर लौट रहे थे। पुल के पास अचानक ड्राइवर का का से कंट्रोल हट गया। इसके बाद कार बेकाबू होकर पुल से करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। कार गिरने की आवाज सुनकर और उसे पुल के नीचे टूटा हुआ देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला बाहर स्थानीय लोगों ने टूटी हुई कार के पास पहुंचकर उसमें बैठे युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को बांका सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। घायलों में मिंकु कुमार, राहुल कुमार और रूपेश कुमार के साथ कुछ और युवक भी शामिल हैं। ये सभी युवक बांका इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस दौरान आने जाने वाले लोग इस घटना को अपने-अपने मोबाइल में कैद करते दिखे। घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा तफरी मचा रहा। चश्मदीदों के अनुसार, हादसा काफी बड़ा था। पुल से 30 फीट नीचे गिरने से कार बहुत ज्यादा टूट गई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि कार में सवार पांचों युवकों को ज्यादा चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचा दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।
बांका में पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार:5 युवक घायल, ओढ़नी डैम घूमकर लौटने के दौरान हादसा
