Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सायोनिका की 'इंडियाज टैलेंट वार-4' के फाइनल में एंट्री:किशनगंज की बेटी ने नाम रोशन किया,मां म्यूजिक टीचर;ग्रैंड फिनाले 15 जुलाई को


किशनगंज की बाल गायिका सायोनिका सरकार ने रियलिटी शो ‘इंडियाज टैलेंट वार’ सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई है। शहर के लोहारपट्टी स्थित नेपालगढ़ कॉलोनी की निवासी सायोनिका ने अपनी गायकी से जिले का नाम रोशन किया है। पिता दवा व्यवसाय से जुड़े सायोनिका एक साधारण परिवार से हैं। उनकी मां कृष्णा विश्वास संगीत शिक्षिका हैं और उत्क्रमित उच्च विद्यालय, गाछपाड़ा में कार्यरत हैं। उनके पिता श्यामल कुमार सरकार दवा व्यवसाय से जुड़े हैं। सायोनिका ने बचपन से ही घर के संगीतमय वातावरण में संगीत की शिक्षा प्राप्त की। कक्षा सातवीं की छात्रा वर्तमान में सायोनिका सिलीगुड़ी के एक विद्यालय में कक्षा सातवीं की छात्रा हैं। वह पढ़ाई के साथ-साथ कला और अन्य गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं। गायन के अतिरिक्त, उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों के सस्वर पाठ और सामान्य ज्ञान में भी विशेष रुचि है। ग्रैंड फिनाले में जगह बनाई रियलिटी शो के शुरुआती दौर से ही सायोनिका ने अपनी मधुर आवाज, सुरों पर मजबूत पकड़ और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित किया। उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए सभी चरणों को पार किया और ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में विजेता का चयन निर्णायकों के अंकों और दर्शकों के वोटों के आधार पर होगा। मुंबई में होगा ग्रैंड फिनाले सायोनिका ने किशनगंज, ठाकुरगंज, बहादुरगंज सहित पूरे सीमांचल और बिहार के लोगों से उन्हें अधिक से अधिक वोट देकर समर्थन करने की अपील की है। ग्रैंड फिनाले का आयोजन 15 जुलाई 2026 को मुंबई में होगा। उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने सोशल मीडिया पर एक व्यापक अभियान शुरू किया है, जिसमें व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उनके वीडियो साझा कर लोगों से मतदान करने का आग्रह किया जा रहा है। लोगों को एकजुट होकर उनका समर्थन करना चाहिए ताकि राष्ट्रीय मंच पर जिले का नाम और अधिक गौरवान्वित हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles