Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Badrinath Pilgrims Bus Accident | ITBP Rescues 32 in Uttarakhand

चमोली में ITBP श्रद्धालुओं की मदद करते हुए।

चमोली में बद्रीनाथ से लौट रहे झारखंड के श्रद्धालु की बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस सड़क किनारे एक बड़े पत्थर से टकराकर रुक गई। बस में 32 लोग सवार थे, जो झारखंड से अलग-अलग जगह से आए थे।

.

हादसा आज सुबह बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेनाकुली के पास हुआ। श्रद्धालु हरिद्वार लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी की 23वीं वाहिनी के जवान इंस्पेक्टर ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में तुरंत मौके पर पहुंचे। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बस में सवार सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला और राहत कार्य शुरू किया।

बस सड़क किनारे स्थित पत्थर से टकराने के कारण गहरी खाई में गिरने से बच गई। इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों ने आईटीबीपी के जवानों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना की, जिससे कई लोगों की जान सुरक्षित बच सकी। प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

तस्वीरें देखिए-

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles