Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Banka News : बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर सहित दो पुआल का टाल जल कर राख

Banka News : बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर सहित दो पुआल का टाल जल कर राख

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट Banka News : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रैनिया गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से एक घर सहित दो पुआल का टाल जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी मनोज दास के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गया, जिससे पूरा घर जलकर राख हो गया. जबकि घर के बगल स्थिति पुरण दास का पुआल टाल भी जल गया. वहीं आग बुझाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और चापानल सहित मोटर आदि सहारे से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आगे इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते घर सहित दोनों टाल को अपने चपेट में ले लिया. उधर सूचना मिलते हैं अग्निशमन विभाग से कुर्मी दमकल वाहन को लेकर मौके पर पहुंचे और आग को काबू में किया.

The post Banka News : बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, एक घर सहित दो पुआल का टाल जल कर राख appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles