Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Bhagalpur news जहर खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

Bhagalpur news जहर खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

सुलतानगंज गंगापुर की एक विवाहिता की जहर खाने से मौत के मामले में पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है. मृतका की मां ने दिये बयान में बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी गंगापुर में हुई थी. 17 फरवरी को बेटी का फोन आने पर वह गंगापुर गयी थीं और तीन दिन तक वहीं रहीं. इस दौरान सब कुछ सामान्य रहा. मृतका की मां के अनुसार, जिस समय वह शौच के लिए गयी थी और दामाद काम पर चला गया था, उस दौरान बेटी की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. लौटने पर देखा कि विवाहिता जमीन पर गिरी हुई थी और उल्टी कर रही थी और रो रही थी. पहले निजी क्लिनिक में इलाज कराया गया, इसके बाद मायागंज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मां ने आशंका जतायी है कि बेटी की मौत किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई है, हालांकि उन्होंने मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

अज्ञात कार सवारों पर दो बकरियां चोरी करने का आरोप, केस दर्ज

सुलतानगंज कोलगामा में अज्ञात कार सवारों के दो बकरियां उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है. पीड़ित वकील यादव ने इस संबंध में थाना में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित के अनुसार अज्ञात कार सवार उनकी दो बकरियों को लेकर भागलपुर की ओर फरार हो गये. घटना का सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध है. विगत दिन तिलकपुर गांधी घर के समीप चोरी में इस्तेमाल की गयी गाड़ी को भागलपुर जाते हुए देखा गया, जिसका वीडियो फुटेज है. मामले में गाड़ी का नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है.

The post Bhagalpur news जहर खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles