रांची22 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रांची नगर निगम बोर्ड की शनिवार को हुई बैठक में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शामिल हुए। राजधानी में बढ़ते अपराध पर संजय सेठ ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि राजधानी में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। किसके घर में कब चोरी हो जाए या कब किसका मर्डर हो जाए, यह कोई नहीं जानता है।
उन्होंने कहा कि 53 वार्ड के पार्षद अपने- अपने वार्ड में नागरिक सुरक्षा समिति का गठन करें। समिति में क्षेत्र के जागरूक व जिम्मेदार युवाओं को जोड़ें, तभी लोग सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि समिति को किसी प्रकार के सहयोग की जरूरत है तो मैं उपलब्ध कराऊंगा। उन्होंने रांची के वार्डों में ओपेन जिम बनाने, चौक-चौराहों पर मजदूरों के लिए शेड बनाने का प्रस्ताव तैयार करके देने के लिए कहा। साथ ही नगर आयुक्त को नाइट मार्केट और राह गिरी डे का आयोजन करने की बात कही।
इधर, रातू रोड का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी करने के प्रस्ताव पर निर्णय नहीं हो सका। मेयर की ओर से रातू रोड का नामकरण करने का प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन नगर आयुक्त ने इस पर आपत्ति की।



