Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: बीपीएल कोटा में एडमिशन के लिए 30 तक करें आवेदन

Dhanbad News: बीपीएल कोटा में एडमिशन के लिए 30 तक करें आवेदन

जिले में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीपीएल कोटा के तहत निजी स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर इस बार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जा रहा है. अभिभावक छह से 30 मई 2026 तक संबंधित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उपायुक्त श्री रंजन ने बताया कि आवेदन के दौरान अभिभावकों को अपने आवास का सत्यापन कराना अनिवार्य होगा. इसके लिए संबंधित वार्ड पार्षद या पंचायत के मुखिया से प्रमाणित फॉर्म अपलोड करना होगा. घर के बाहर ली गयी जियो टैग फोटो भी लोकेशन के साथ देनी होगी. उन्होंने कहा कि गलत जानकारी देने वाले आवेदकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

जिला स्तर पर होगी आवेदनों की जांच

जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार के अनुसार जिले के 83 निजी स्कूलों में बीपीएल कोटा से 1537 सीटों पर नामांकन होना है. इनमें नर्सरी और एलकेजी की 938, यूकेजी की 272 और कक्षा एक की 327 सीटें शामिल हैं. सभी आवेदनों की जिला स्तर पर जांच होगी. जरूरत पड़ने पर घर-घर जाकर सत्यापन किया जायेगा.

The post Dhanbad News: बीपीएल कोटा में एडमिशन के लिए 30 तक करें आवेदन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles