Saturday, July 18, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Durand Cup 2026 Trophy Showcase in Ranchi

एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का आगाज रांची में ट्रॉफी शोकेस समारोह के साथ हो गया। दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी

.

समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, खेल विभाग के प्रतिनिधि, फुटबॉल प्रेमी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ट्रॉफियों के रांची पहुंचने के साथ ही शहर में फुटबॉल का माहौल पूरी तरह बन गया है। कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

ट्रॉफी शोकेस इवेंट की तस्वीरें देखें…

एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का आगाज रांची में ट्रॉफी शोकेस समारोह के साथ हो गया।

एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का आगाज रांची में ट्रॉफी शोकेस समारोह के साथ हो गया।

दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का भव्य प्रदर्शन किया गया।

दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का भव्य प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कलाकारों के द्वारा छऊ और मुखौटा नृत्य प्रस्तुत किए गए।

कलाकारों के द्वारा छऊ और मुखौटा नृत्य प्रस्तुत किए गए।

राज्य के लिए यह गर्व का क्षण

आयोजन को लेकर पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी कर अपनी अलग पहचान बना रहा है। डूरंड कप जैसे ऐतिहासिक टूर्नामेंट का रांची में आयोजन राज्य के लिए गर्व की बात है।

इससे न केवल फुटबॉल संस्कृति को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य के युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि डूरंड कप जैसे ऐतिहासिक टूर्नामेंट का रांची में आयोजन राज्य के लिए गर्व की बात है।

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि डूरंड कप जैसे ऐतिहासिक टूर्नामेंट का रांची में आयोजन राज्य के लिए गर्व की बात है।

सेना ने बताया- परंपरा और खेल भावना का प्रतीक

आईबीजी-23 के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने डूरंड कप को भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा आयोजन बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का प्रतीक है। उन्होंने फुटबॉल प्रेमियों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। समारोह के दौरान मौजूद दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

26 जुलाई से रांची में होंगे मुकाबले

इस वर्ष डूरंड कप के मैच देश के छह शहरों में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें रांची प्रमुख केंद्रों में शामिल है। यहां बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 26 जुलाई से 16 अगस्त तक मुकाबले खेले जाएंगे। देश के शीर्ष क्लबों के साथ सर्विसेज टीमों की भागीदारी से टूर्नामेंट और रोमांचक होने की उम्मीद है।

आईबीजी-23 के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने डूरंड कप को भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा आयोजन बताया।

आईबीजी-23 के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने डूरंड कप को भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा आयोजन बताया।

वर्ष 1888 में शिमला के अन्नाडेल मैदान से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट आज भारतीय फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में गिना जाता है। 2019 के बाद से इसका स्वरूप बहु-शहर टूर्नामेंट के रूप में विस्तारित हुआ है। रांची लगातार इसकी मेजबानी कर रहा है। ट्रॉफी शोकेस के साथ ही शहर में फुटबॉल का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।

रांची में ग्रुप सी के होंगे सात मुकाबले

झारखंड की राजधानी रांची पहली बार प्रतिष्ठित डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रही है।26 जुलाई से 16 अगस्त तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में कुल सात मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें ग्रुप सी के मैच और एक क्वार्टर फाइनल शामिल है। खेल प्रेमियों के लिए स्टेडियम में प्रवेश मुफ्त रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles