Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Gaya DM Orders Academic Activities Halt Till June 20, 2026

गया में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने एक आदेश जारी किया है। इसके तहत, जिले के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों, प्री-स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 16

.

जिला प्रशासन ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लिया है। पिछले कई दिनों से जिले में तापमान लगातार उच्च स्तर पर बना हुआ है, जिससे तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

9 से 12 तक की पढ़ाई जारी रहेगी

कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए सभी शैक्षणिक गतिविधियां अगले पांच दिनों तक पूरी तरह बंद रहेंगी। इसमें सरकारी और निजी स्कूल, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थान शामिल हैं। हालांकि, कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई जारी रहेगी, लेकिन इन कक्षाओं का संचालन केवल सुबह 11 बजे तक ही किया जाएगा।

डीएम ने आदेश जारी किया है।

डीएम ने आदेश जारी किया है।

विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त पेयजल, प्राथमिक उपचार और गर्मी से बचाव के अन्य आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न निकलने दें और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

बता दें कि राज्य के कई जिलों में इन दिनों गर्मी और लू का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने भी लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने और आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। इसी क्रम में गया जिला प्रशासन का यह फैसला विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles