Friday, August 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Giridih Cyber Crime Arrest | Fake APK Gas Bill Fraud Exposed

गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी एपीके (APK) फाइल के माध्यम से ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी व्हाट्सएप पर गैस बिल अपडेट कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल फोन हैक कर ठगी

.

एसपी डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तेलोडीह गांव के पास मनियामारी जाने वाली सड़क किनारे कुछ साइबर अपराधी सक्रिय हैं। इस सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से दोनों साइबर अपराधियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के चिकसोरिया निवासी संतोष मंडल (23) और बिरनी थाना क्षेत्र के बेहरवाटाड़ निवासी छोटू कुमार मंडल (20) के रूप में हुई है।

पूछताछ के दौरान, दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी सिम कार्ड का उपयोग कर व्हाट्सएप के माध्यम से ‘gas bill update.apk’, ‘gas 2 admin apk’ और ‘mngl gas bill update.apk’ जैसी फर्जी एपीके फाइलें भेजते थे। वे गैस बिल अपडेट करने के बहाने इन फाइलों को डाउनलोड करवाकर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।

इस मामले का खुलासा साइबर डीएसपी आर. के. राणा ने किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना कांड संख्या 24/2026, दिनांक 7 अगस्त 2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी राणा ने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी अनजान नंबर से प्राप्त एपीके फाइल या संदिग्ध लिंक को डाउनलोड न करें और ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत साइबर थाना या हेल्पलाइन पर दें।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और 5 सिम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी संतोष मंडल का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वह इससे पहले गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 35/2019 और कांड संख्या 15/2025 में भी जेल जा चुका है।

इस छापेमारी अभियान में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पुलिस पदाधिकारी गुंजन कुमार, पुनित गौतम, सहायक अवर निरीक्षक गजेंद्र कुमार, सहायक आरक्षी अभिमन्यु कुमार तथा पुलिस लाइन से प्राप्त सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराधियों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles