Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Giridih Youth Climbs Mobile Tower Demanding Marriage to Girlfriend

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत मोतिलेदा पंचायत के लखठाही गांव में सोमवार को प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। गांव का एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

.

युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही गांव में अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।

दरअसल, लखठाही गांव निवासी 25 वर्षीय संजय रजक सोमवार सुबह करीब चार बजे गांव स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक नगर थाना क्षेत्र के चूड़ी मोहल्ला की रहने वाली एक युवती से प्रेम करता है।

युवक प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

कुछ दिन पहले युवती अपने प्रेमी के घर भी पहुंची थी दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध है। ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले युवती अपने प्रेमी के घर भी पहुंची थी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत शुरू हुई थी। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने की बात भी सामने आई थी।

इसी बीच किसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया और युवती पक्ष की ओर से थाना में युवक और उसके परिजन पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। कहा जा रहा है कि इस घटना से युवक काफी आहत हो गया।

मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

मौके पर जुटी लोगों की भीड़।

प्रेमिका और उसके परिजनों को बुलाने की मांग इसके बाद सोमवार सुबह वह सीधे गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया और वहीं से अपनी मांग रखने लगा। युवक का कहना है कि जब तक उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। काफी संख्या में ग्रामीण टावर के नीचे जमा होकर युवक को समझाने का प्रयास करते रहे। वहीं, पुलिसकर्मी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी युवक को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में लगे रहे। पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर रही है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। घटना को लेकर पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

युवक अपनी मांगें पूरी हुए बिना मोबाइल टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं है। स्थिति को देखते हुए पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने प्रेमिका के परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। हालांकि, परिजनों के पहुंचने के बाद भी युवक नीचे उतरने के लिए नहीं माना।

युवक धीरे-धीरे टावर से आधी दूरी तक नीचे आया, लेकिन फिर रुक गया।

युवक धीरे-धीरे टावर से आधी दूरी तक नीचे आया, लेकिन फिर रुक गया।

प्रेमिका को भी टावर पर ऊपर आने को कहा युवक लगातार अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद करता रहा। करीब एक घंटे बाद प्रेमिका मौके पर पहुंची। इसके बाद युवक ने मोबाइल फोन से प्रेमिका से बात की और उसे भी टावर पर ऊपर आने के लिए कहा। युवक का कहना था कि दोनों टावर पर ही शादी करेंगे।

साथ ही युवक ने यह भी शर्त रखी कि उसके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी हटाई जाए और नीचे उतरने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करेगी तथा थाना भी नहीं ले जाया जाएगा। युवक और पुलिस प्रशासन के बीच यह पूरी बातचीत मोबाइल फोन के माध्यम से होती रही।

काफी घंटों तक समझाने का प्रयास जारी रहा। इसके बाद युवक धीरे-धीरे टावर से आधी दूरी तक नीचे आया, लेकिन फिर रुक गया जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा लगातार समझाने के बाद फिर वापस टॉवर के टॉप चढ़ गया

————————–

ये भी खबर पढ़िए

पुलिस हिरासत में प्रेमी, छुड़ाने के लिए टावर चढ़ी प्रेमिका:धनबाद में डेढ़ घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, शादी कराने की करती रही मांग

धनबाद के गोमो क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती अपने प्रेमी को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

यह घटना सिकलाइन इलाके की है। जहां करीब डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। युवती की पहचान शाहरिया निवासी देवन्ती कुमारी के रूप में हुई है। पढ़िए पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles